सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। गोंदलामऊ के जरगिवा मजरा अटवा में बिजली मीटर में हुए शार्ट सर्किट से से घर में आग लग गयी। आग की लपट देखकर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया। जरगिवा निवासी रामप्यारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग की लपट देख आसपास के लोग जुट गए। अग्निशमन विभाग को फोन कर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...