नोएडा, अप्रैल 17 -- दनकौर। नवादा गांव में मुख्य रास्ते पर गुरुवार रात को बिजली के पोल पर रखे बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी चिंगारियां आसपास तक फैल गईं, जिससे वहां से गुजर रहे कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बॉक्स कई दिनों से खराब था और इसकी शिकायत बार-बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...