बिजली के फ्लैट रेट संशोधन पर नहीं बनी सहमति, अब मुख्यमंत्री के समक्ष जाएगा प्रस्ताव
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- टांडा, संवाददाता। प्रदेश के पावरलूम बुनकरों के लिए संचालित अटल बिहारी फ्लैट रेट विद्युत योजना के तहत बिजली दरों में संशोधन के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक में अंतिम सहमति नहीं बन सकी। हालांकि बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि बुनकरों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार प्रस्ताव अब मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों बुनकरों में फ्लैट रेट में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रदेश की राजधानी में प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, वस्त्र विभाग और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बुनकर प्रतिनिधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.