पटना, दिसम्बर 9 -- ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को विद्युत भवन में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मियों को लगातार ग्रिड की फ्रीक्वेंसी, वोल्टेज और बिजली के प्रवाह की निगरानी करने का आदेश दिया। ऊर्जा सचिव ने कहा कि ग्रिड की फ्रीक्वेंसी, वोल्टेज और पावर फ्लो की लगातार निगरानी से राज्य में बिजली प्रणाली का एकीकृत एवं निर्बाध संचालन बनाए रखा जा सकेगा। ऊर्जा सचिव ने बिजली ग्रिड के उस मुख्य केंद्र को देखा जो चौबीसों घंटे बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की निगरानी करता है। इससे वास्तविक समय में बिजली के प्रवाह को नियंत्रित किया जाता है। ग्रिड से आने वाले डाटा का विश्लेषण को भी उन्होंने सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.