मुजफ्फरपुर, जून 19 -- सरैया, हिसं। सहदानी-बसैठा मार्ग पर बखरा इमली चौक के पास शुक्रवार को बाइक सवार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इसमें दामोदर छपरा निवासी उमेश्वर ओझा का पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने बेहोशी की हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सरैया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...