बिजली के पोल से बाइक टकराई, युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास गांव में शनिवार देर रात बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गिंजास निवासी बैद्यनाथ साह का पुत्र सूरज कुमार था। वह किसी निजी कार्य से बसरा बाजार जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.