बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- खुदागंज थाना क्षेत्र के हरसिंगरा मोड़ के पास हुआ हादसा फोटो : इस्लामपुर स्कूल-इस्लामपुर अस्पताल में गुरुवार को इलाज के लिए भर्ती छात्र। इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के हरसिंगरा मोड़ के पास गुरुवार को स्कूल का वाहन(टेम्पो)अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में गाड़ी पर सवार चार बच्चे जख्मी हो गये हैं। अन्य बच्चों को भी चोट लगी है। सभी का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे के बाद टेम्पो का चालक बच्चों को घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। हरसिंगरा निवासी प्रवीण विश्वकर्मा उनका बच्चा खुदागंज के नरेश सर मेमोरियल स्कूल में पढ़ता है। स्कूल का टेम्पो प्रतिदिन उनके बच्चे समेत गांव के 13 बच्चों को हर दिन स्कूल ले जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.