गढ़वा, फरवरी 12 -- भंडरिया। भंडरिया- रमकंडा सड़क पर साधुकुटी के पास बुधवार रात बोलेरो वाहन बिजली के खंभा से टकरा गई। दुर्घटना में बिजली के खंभा टूट कर गिर गया। उसके कारण क्षेत्र में 12 घंटे तक विद्युत सेवा बंद रहा। दूर्घटना में बोलेरो सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो रांची से बड़गड़ लौट रही थी। जैसे ही बोलेरो साधुकुटी बाजार के पास पहुंची बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकरा गई । बिजली का खंभा बोलेरो के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को उठाकर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.