मऊ, जनवरी 13 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नसोपुर रोड के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक अचेत होने के कारण अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसोपुर रोड के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार एक अज्ञात युवक जिला मुख्यालय से नसोपुर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली के पोल से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.