प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- रानीगंज कैथौला। रायबरेली के करहिया कोतवाली सलोन निवासी राधे साहू मंगलवार सुबह बाइक से घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में कोला का वन कैथोला के पास सड़क बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे वह गिर गया और जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। ट्रामा सेंटर में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...