हमीरपुर, अप्रैल 14 -- मौदहा। सोमवार की देर रात कोतवाली के बिगहना गांव के नजदीक बिजली के पोल से टकराकर अधेड़ शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। कस्बा के बांघा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय जूनियर और मुटनी गांव निवासी 40 वर्षीय मुख्तार खां बीती रात बाइक से मौदहा से मुटनी जा रहे थे।बिगहना गांव के नजदीक उनकी बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जूनियर को मृत घोषित कर दिया है और मुख्तार की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया है। यह भी पढ़ें- पोल से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत जूनियर कई दशक से रायपुर में रहता था। एक शादी में शामिल होने के लिए मौदहा आया था। मृतक अपने पीछे एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.