बिजली के पोल से टकराकर पलटे पेट्रोल लदे टैंकर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
आजमगढ़, अगस्त 4 -- आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक भीषण हादसे में तीन लोग जिंदा जलकर मर गए। गोरखपुर से पेट्रोल लेकर बिलरियागंज जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। जिसमें उसमें आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सोमवार की रात 11 बजे गोरखपुर से पेट्रोल लेकर एक टैंकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोलपंप की ओर जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। यह भी पढ़ें- बिजली के पोल से टकराकर पलटा पेट्रोल लदा टैंकर, भीषण आग में तीन लोग जिंदा जले हादसे के बाद ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर टैंकर पर गिर पड़ा। जिससे तेज धमाके के साथ ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.