बिजली के पोल से टकराकर पलटा पेट्रोल लदा टैंकर, भीषण आग में तीन लोग जिंदा जले
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- यूपी के आजमगढ़ में सोमवार की रात भीषण हादसे में तीन लोगों की जिंदा ही जलने से मौत हो गई। जीयनपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर से पेट्रोल लेकर बिलरियागंज जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। इसमें उसमें आग लग गई। इससे तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच हो रहे धमाकों से खलबली मची रही। देर रात तक लोग आशंकित रहे।गाड़ी पर ही गिर गया बिजली ट्रांसफार्मर बताया जाता है कि सोमवार की रात 11 बजे गोरखपुर से पेट्रोल लेकर एक टैंकर आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोलपंप की ओर जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर लगे बिजली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.