बलिया, मार्च 6 -- मनियर (बलिया)। क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास गुरुवार की रात दरोगा की कार पोल से टकराकर खाई में पलट गई। टक्कर के कारण बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इलाके की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। बैरिया क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर रात में सफर कर रहे थे। इस बीच घोघा चट्टी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बिजली का पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार भी पास के गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही मनियर थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.