कन्नौज, दिसम्बर 5 -- तिर्वा। फेरी लगाकर पट्टी और मिठाई बेंचने वाले व्यापारी की शुक्रवार देर शाम बाइक किसी वाहन की टक्कर से बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने हेलमेट नहीं पहना था अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। ठठिया कस्बे के खालेटोला मुहल्ला निवासी जागेश सक्सेना 32 वर्षीय पुत्र सरमन सक्सेना फेरी लगाकर पट्टी और मिठाई बेंचने का काम करता था। शुक्रवार शाम वह घर लौट रहा था। तभी जानेरी गांव के सामने ठठिया-सुर्सी मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार में आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक बेकाबू हुई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़े। हेलमेट न होने के कारण उन्हें गंभीर सिर की चोट लगी, जिसने उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.