फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। बिजली के पोल से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई इसमें दो लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद निवासी कमलेश चंद अपनी बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर जागेश्वर प्रसाद सक्सेना भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक नवाबगंज क्षेत्र के भारत नगर मोड़ के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जिनमें जागेश्वर प्रसाद की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। चिकित्सकों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.