आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार मजदूरी करता था। बुधवार की दोपहर वह अपने साथी गांव के 18 वर्षीय प्रभात के साथ बाइक से होली का सामान लेने के लिए सिधारी आया था। कुछ देर बाद दोनों सामान लेकर घर लौट रहे थे। बाइक अमित चला रहा था। प्रभात पीछे बैठा था। चंडेश्वर के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.