महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया ग्राम पंचायत के जमुनहिया मार्ग पर शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार रही बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। ग्राम दुबौलिया के जमुनहिया मार्ग पर शनिवार की रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- सारठ : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल इस हादसे में एक युवक सुमित (18) पुत्र उमेश की मौत हो गई, जबकि इंद्रेश (20) और अमित (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की पहचान बृजमनगंज नगर पंचायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.