बिजली के पोल से टकराई पिकअप ,चालक की मौत
मोतिहारी, जून 25 -- चकिया। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप किनारे स्थित 33केवी हाई-टेंशन बिजली के खंभे से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुर्गी लदी पिकअप वैन गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन चकिया थाना क्षेत्र के तरनीया के पास पहुंचा चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।
शव पहचान और घायलों की स्थिति मृत चालक की पहचान तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल वसीम ( 22) रघुनाथपुर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.