बिजली के पोल से टकराई कार, कोई हताहत नहीं
रांची, मई 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के कुटे चौक के समीप बुधवार की शाम पांच बजे एक कार बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। कार बोकारो से नगड़ी जा रही थी, इसी दौरान कुटे चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित वाहन को बचाने के क्रम में पोल से जा टकराई। प्रभारी थाना प्रभारी एसआई वरुण हजाम ने बताया कि वाहन में सवार लोग सुरक्षित है। उन्हें मामूली खंरोच आई है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.