बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित कार
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- मोहल्ला कुम्हारन टोला में गौशाला के पीछे गुरुवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर कार के ऊपर गिर पड़ा। हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक माधव सूरी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर के बाद पोल टूट गया और बिजली तार भी प्रभावित हो गए। घटना के चलते मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय आसपास कई लोग मौजूद थे। यदि पोल किसी राहगीर या मकान पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.