फतेहपुर, मार्च 5 -- बिंदकी। बिजली के खंभे से गिरी चिंगारी से चार दुकानों में आग लग गई। इस दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हडकंप मच गया। हालांकि जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर करीब आधी रात बिजली के पोल से निकली चिंगारी से जोगापुर निवासी पंकज की चाय चाट बताशा कैंटीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।, खजुहा निवासी धुन्नर की शादी में प्रयोग होने वाले साज साज तथा फूलमाला की दुकान जल गई। आग ने पान मसाला की एक घूमती तथा मोहित की मैंगो जूस की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। बताया जाता है कि आग लगने की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...