महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिजली लाइन ठीक करने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मंगलापुर निवासी गुड्डू साहनी पुत्र लुटावन बिजली के पोल पर चढ़कर तार सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झअके से वह नीचे पक्के पर गिर गया, जिससे बुरी तरह घायल हो गया। गिरने के बाद तड़पकर वह वहीं बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना देकर बरगदवा स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे महराजगंज जिला अस्पताल लेकर निकले ही कि रास्ते में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.