बिजली के पोल में बाइक टकराने से दो युवक जख्मी
मिर्जापुर, मई 17 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई गढ़वा गांव के पास रविवार को बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। जख्मी दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय विनय अपने रिश्तेदार प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी 28 वर्षीय बबुलेश संग बाइक से किसी कार्य से कोटा घाट बाजार गया था। बाजार से वापस घर लौटते समय जैसे ही बेलन नदी पर बने पुल से नीचे उतरते ही गढ़वा गांव के पास पहुंचा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक डॉ. विवेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.