मुजफ्फरपुर, जून 10 -- साहेबगंज। नगर परिषद के रामपुर खुर्द गांव के समीप बुधवार को बिजली के पोल में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें तीन पोल टूट गए। ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पहुंचकर छानबीन की। थानेदार ने बताया बालू अनलोड कर ट्रक महवल जा रहा था। बिजली विभाग की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण मनोहर पासवान, पप्पू पासवान, सुधीर कुमार, लालबाबू पासवान ने बताया कि पोल से ट्रक के टकराने के बाद जोरदार आवाज हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...