मैनपुरी, जून 11 -- विद्युत वितरण मंडल मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय भोगांव का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, उपभोक्ता शिकायत पंजिका और बिलिंग प्रणाली का गहनता से अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने एसडीओ राजीव कुमार व अन्य बिजली अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्र में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली सप्लाई देने पर विशेष बल दिया। कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर आने वाले तकनीकी फॉल्ट्स को तत्काल ठीक करने के कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लाइन स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद रहे। सब-स्टेशनों के सीयूजी नंबर पर आने वाली प्रत्येक कॉल को अनिव...