अयोध्या, मार्च 2 -- तारुन, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के वनघुसरा गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एक पोल से दूसरे खम्भे के बीच मे फैले नंगे तारो से एक ही स्थान पर करीब एक दर्जन घरों को केबल खींची गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खम्भे लगे हुए हैं। परन्तु ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन के लिये केबिल ही नही लगाई गई है। गांव के घरों में लोग नंगे तारों पर कटिया कनेक्शन की तरह केबिल को लगाकर घरों में उजाला कर रहे है। इसके अलावा बांसकोठ के बीच से लोग केबिल ले गए है। बिजली के नंगे तारो से सप्लाई होने के कारण तेज हवा के झोंके से कभी भी तार आपस मे टकराकर किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दी सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...