गंगापार, अप्रैल 17 -- करछना क्षेत्र में खेत के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार से टकराने पर गेहूं की फसल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। चालक ने कैसी तरह कूदकर जान बचाई, लेकिन तबतक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। महेवा गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र स्व. ब्रिजबली शुक्रवार दोपहर गेहूं की मड़ाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर फसल लादकर खलिहान जा रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के झूलते बिजली तार से गट्ठर टकरा गया, जिससे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति पूर्व प्रधान विनय कुमार सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन देर से टीम पहुंची। तब तक ट्रैक्टर, ...