हाथरस, जून 13 -- सादाबाद |क्षेत्र के गांव पल्हावत में राष्ट्रीय पक्षी मोर बिजली के तार की चपेट में आने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेज दिया। वन विभाग के कमलकांत एवं 112 पीआरबी की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान वीरी सिंह पहलवान, विजन सिंह, चेतन देशवाल, गजाधर सिंह, राम खिलाड़ी तथा जलालुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोर का उपचार कराया जा रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कुत्तों ने मोर को नोच डाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...