बक्सर, जनवरी 23 -- बक्सर। नगर परिषद क्षेत्र के बाबानगर में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जिससे स्थानीय लोगों में बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दरअसल, वार्ड 33 अंर्तगत बाबा नगर के कॉलोनियों में कहीं-कहीं बिजली के पोल तो मौजूद है, लेकिन उसपर से अबतक बिजली की तार नहीं दौड़ाई गई है। वहीं कुछ इलाकों में लोगों के घरों तक बिजली की करंट प्रवाहित तार खींचकर कनेक्शन दिया गया है। लेकिन वहां बिजली के पोल ही नदारद है। वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय के साथ-साथ कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को बिजली की समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया है। साथ ही लिखित आवेदन भी दिया गया है। लेकिन बिजली कंपनी की ओर से हर बार झूठा आश्वासन देकर समस्या को टाल दिया जाता है। जैसे-तैसे बिजली के तारों के कनेक्शन से आएं दिन किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.