गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। इंडस्ट्रीयल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़े दिग्विजय नगर कालोनी में सोमवार देर शाम एक पेड़ बिजली की एलटी तार पर गिर गया जिससे कालोनी के 50 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ले वासियों की सूचना पर बिजली काटी गई। इसके बाद से बिजली निगम की ओर से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक कार्य जारी था, बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दिग्विजयनगर में पेड़ तार पर गिरा है। पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.