गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। इंडस्ट्रीयल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़े दि​ग्विजय नगर कालोनी में सोमवार देर शाम एक पेड़ बिजली की एलटी तार पर गिर गया जिससे कालोनी के 50 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बा​धित हो गई। मोहल्ले वासियों की सूचना पर बिजली काटी गई। इसके बाद से बिजली निगम की ओर से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक कार्य जारी था, बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं बक्शीपुर के अ​धिशासी अ​​भियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दि​ग्विजयनगर में पेड़ तार पर गिरा है। पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की को​शिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...