बिजली के तार पर टूटकर गिरे पेड़ से दुर्घटना की आशंका
मऊ, मई 31 -- पहसा। स्थानीय बाजार से चकरा को जाने वाली सड़क पर स्थित एक इंटरमीडिएट कालेज मोड़ से उत्तर तरफ सड़क के किनारे गुजर रही एचटी लाइन पर एक सूखा पेंड़ कई दिनों पूर्व से गिरा पड़ा है। जिससे तार काफी नीचे तक लटक गया है। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बाबत शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी बेपरवाह पड़े हुए हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों को तार के टूटने के साथ ही इसकी चपेट में आने से दुर्घटना का भी भय बना है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान की मांग किया है। यह भी पढ़ें- पेड़ों की शाखाओं से टकरा रहे बिजली तार, आपूर्ति हो रही बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.