मेरठ, मई 1 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बिजली के तार डालने को लेकर दो पक्षो में मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जाकिर कालोनी गली नंबर 28 निवासी जमील ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला डेयरी संचालक महताब घर के बाहर लगे खंभे पर तार डाल रहा था। जिसको लेकर तीन दिन पहले भी उससे कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को भी तार डालने को लेकर गाली गलौच हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल जमील के बेटे साजिद, राशिद और महताब के भाई अनस, आमिर चाचा का लड़का जिशान घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का क...