बिजली के तार जलने से अंधेरे में रहा लाइनपुरवा
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। शहर के कोयलबाग पावरहाउस क्षेत्र अंतर्गत लाइनपुरवा मोहल्ले में मंगलवार देर रात बिजली के तारों में हुई भीषण स्पार्किंग से आग लग गई। इससे बिजली गुल हो गई। लाइनपुरवा की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच हजारों लोग बिना बिजली और पानी के परेशान रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अचानक तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को फायरिंग होने का भ्रम होने लगा। दहशत के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने अस्थायी रूप से मरम्मत कर बिजली चालू करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा स्पार्किंग शुरू हो गई और तारों से आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- 46 डिग्री तापमान में धड़ाम हुई बिजली व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.