बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई
हरदोई, जून 3 -- हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी से गैंग चार्ट स्वीकृत होने के बाद मंगलवार रात यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आर्थिक लाभ कमा रहा था।
गिरोह के सदस्यों की पहचान पुलिस ने गिरोह के सरगना सुधीर रैदास उर्फ सुधीर कुमार निवासी जमुनापुर थाना सुरसा समेत आठ सदस्यों को नामजद किया है। अन्य आरोपियों में संदीप पासी उर्फ संदीप कुमार राजवंशी निवासी बंधिया, सचिन कुमार, चंद्रसेन उर्फ शंभू रैदास, मोनू रैदास, राजीव कुमार उर्फ शर्मा निवासी जमुनापुर, सचिन वर्मा निवासी बंधिया थाना सुरसा तथा रवि सिंह निवासी शाहबदा थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.