गाज़ियाबाद, मई 25 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लोगों ने गली में बिजली के तार चोरी कर रहे एक चोर को पकड़ लिया। इस दौरान चोर के चार साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने चोर और उससे बरामद तार को पुलिस को सौंप दिया। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले राहुल साथी भीम कुमार के साथ फार्म हाउस की छत पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान गली में तोड़ फोड़ की आवाज सुनकर दोनों की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि तारों में आग लगी हुई थी, वहीं पास में खड़े चार से पांच लोग बिजली के तार काट रहे थे। शोर मचाने पर लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसे चार साथी फरार होने में कामयाब हो गये। लोगों ने पकड़े गये चोर व बरामद तार को पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्...