रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिजली विभाग के मुख्य कार्यपालक अभियंता अमित कुमार भगत एवं विद्युत अभियंता कमलेश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों से मुस्लिम इलाकों में लगे बिजली के तारों को दुरुस्त करने एवं जर्जर पोल को हटाने की मांग की। विद्युत अभियंता ने आश्वासन दिया कि जुलूस के मार्गों और मुस्लिम इलाकों में लगे बिजली के जर्जर तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही कहा कि समय रहते विद्युत से संबंधित सभी समस्याएं दूर कर ली जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, सचिव सज्जाद इदरीसी समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...