बिजली के तार की चिंगारी से छप्पर में लगी आग
गंगापार, मई 24 -- करछना थाना क्षेत्र के छोटी सोनाई गांव में रविवार सुबह बिजली के 11 हजार वोल्टेज तार से निकली चिंगारी के कारण एक छपरे में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव निवासी शैलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल के छपरे में अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान, साइकिल, भूसा, उपली, गेहूं सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.