जौनपुर, मई 4 -- जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के बदलपुर प्रजापति बस्ती में चार दिन पहले आए आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार गिर गया था। बिजली विभाग तार को ठीक कराए बिना ही रविवार को विद्युत आपूर्ति बहाल करा दिया। गिरे हुए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से रविवार को एक महिला बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तार टूटने की सूचना जगदीशपुर फीडर पर दी गई थी, इसके बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। रविवार सुबह 40 वर्षीय नगीना देवी पत्नी विनोद कुमार प्रजापति घर के बाहर बर्तन धो रही थीं। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर पशु की मौत, तीन महीने से शिकायतें बेअसर बर्तन मांजकर जब वह वापस घर लौट रही थीं, उसी दौरान दरवाजे के सामने गिरे तार को पार करते समय उनका पैर करंट प्रवाहित तार पर पड़ गया। इसकी चपेट में आकर...