फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी दो किसानों के खेत में खडी गेंहू की फसल में आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़कर गए। निजी प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थाना जसराना के गांव नगला लालजीत निवासी महेंद्र सिंह एवं विजेंद्र सिंह के चार बीघा खेत में गेंहू की फसल खडी है। गुरुवार की दोपहर अचानक खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती अधिकांश फसल जलकर राख हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.