अमरोहा, जून 27 -- शहर के कोट चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय लोगों में दहशत फैल गई जब एलटी लाइन के तारों से तेज चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद करीब नौ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने मोहल्ले में जर्जर बिजली लाइन को बदलवाने की मांग की। बताया कि मोहल्ले में आए दिन बिजली के जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। वहीं शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बिजली अफसर इस ओर से बेपरवाह बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- बिजली के तारों से निकली चिंगारी से मची दहशत, हादसा टला इस बावत एसडीओ शिव किशोर वर्मा ने बताया कि गर्मी में ओवरलोड से फाल्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News बरौनी ...