बिजनौर, मई 22 -- मोहल्ला चौधरियान में गुरुवार रात अचानक 11 हजार की लाईन में आग लग गयी जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए विद्युतकर्मी लाईन ठीक करने में लगे हैं। अवर अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी और ओवर लोडिंग के कारण आग लग गयी थी जिसको समय रहते काबू किया गया। कोई जनमानस की हानि नहीं हुई है। विद्युत आपूर्ति को जल्द ही सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली के तारों मे लगी आग मोहल्ले मे मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- हीट होकर टूट रहीं केबिलें तो ट्रांसफार्मर उगल रहे धुआं यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...