बिजली के तारों में फंसा लकड़ी का भारी टुकड़ा, हादसे की आशंका
बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई में लापरवाही सामने आई है। देवी मंदिर के पास बिजली के तारों में फंसा लकड़ी का बड़ा टुकड़ा कभी भी गिरकर गंभीर हादसे का कारण बन सकता है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कहा कि यह लकड़ी का टुकड़ा इतना भारी है कि यदि किसी व्यक्ति के सिर पर गिर जाए तो उसकी जान तक जा सकती है। बावजूद इसके अब तक इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने इस टुकड़े को हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.