बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। यह घटना बताती है कि मां की ममता अपने कलेजे के टुकड़े की जान बचाने के लिए मौत को भी कदम पीछे खींचने को मजबूर कर देती है। बागपत के निवाड़ा गांव में कुछ ऐसा ही हुआ। मकान की ग्रिल से झांक रहा चार साल का बच्चा अपना संतुलन खो बैठा और गिरने के बाद बिजली के तारों में अटक गया। अपने बच्चे को बचाने के लिए मां भी तारों पर कूद गई और नीचे गिरकर मां और बेटा घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। निवाड़ा गांव निवासी अमृता ने बताया कि गुरुवार को उसका पति गुरुवार को काम पर गया हुआ था। सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर की छत पर काम कर रही थी और उसका चार वर्षीय बेटा कुश भी पास में खेल रहा था। खेलते हुए कुश छत की ग्रिल के पास पहुंच गया और नीचे झांकने लगा, अचानक कुश ग्रिल से गिर गया और वहां से गुजर रहे बिजली के तारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.