मेरठ, मार्च 10 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा में एक युवक ने अपने घर के सामने से जा रहे विद्युत तारों को पड़ोसियों से सही कराने को कहा। इस पर उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली के जत्तीवाड़ा निवासी राघव चौरसिया ने बताया कि उनके घर के सामने से पड़ोसी आकाश व बादल के बिजली के तार जा रहे हैं। तार जगह-जगह पर कटने से खतरनाक हो गए हैं और दीवार में करंट आने का खतरा है। राघव ने बताया कि आकाश व बादल से तार सही कराने व हटाने के लिए कहा तो दोनों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला भी किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.