रामपुर, अप्रैल 13 -- गर्मी आते ही बिजली किल्लत शुरू हो गई है। हवाओं के बीच ट्रांसफार्मर भी फुंकने लगे हैं इसके अलावा बरसात के साथ आकाशीय घटनाएं हो रही हैं। बारिश के दिनों में आकाशीय घटनाएं और ज्यादा होंगी। ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंकेंगे लेकिन उससे पहले बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर ली है। जिससे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित बचाया जा सकेगा। इसके लिए जिले भर में जोड़ापोल एवं ट्रांसफार्मर पर एसएमपी बॉक्स लगाये जा रहे हैं। जिससे फाल्ट होने से पहले ही फ्यूज बॉक्स का उड़ जायेगा और ट्रांसफार्मर जलने से बच जायेगा। जनपद में इन दिनों ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा एवं बिजली संबधित हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर से सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। जनपद में बिजली विभाग दृारा प्रत्येक ट्रांसफार्मर के जोड़ा पोल पर द्वारा ए...