पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- बीसलपुर। सर्दी में सुबह के समय बीसलपुर में हादसा हो गया। यहां मोहल्ला ग्यासपुर में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास खड़ी ईको कार में र्शाट शर्किट से आग लग गई। इसके बाद तो अचानक अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग को बमुश्किल बुझाया। पर तब तक कार तहस नहस हो गई। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी हिमांशु की कार शाहजहांपुर रोड पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. नूर अहमद अंसारी के मकान के आगे की तरफ खड़ी थी। यहांजाने वाली सड़क पर ट्रांसफार्मर लगा है। कार यही पास में खड़ी थी। बताया गया कि रात्रि में बिजली के तारों में र्शाट सर्किंट हुआ था। इसके बाद सुबह के वक्त भी चिंगारी कार के ऊपर जा गिरी। कार में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। आस पास के मकानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.