रांची, मई 20 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटाचिल्द्री टंगराटोली गांव के समीप हाईटेंशन बिजली टॉवर पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित चेटो परसा गांव निवासी 18 वर्षीय बिरसा उरांव, पिता जट्टू उरांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीणों की नजर टॉवर पर लटके शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बेड़ो पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसआई अनिल टोप्पो और एएसआई विमलेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन कटवाई। यह भी पढ़ें- टावर पर चढ़कर लगाई फांसी, 18 वर्षीय युवक के सुसाइड वाले तरीके से हर कोई हैरान इसके बाद नामकुम से पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से शव को टॉवर से नीचे...