हजारीबाग, मई 4 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा नगर, उत्तरी शिवपुरी, गली नंबर 17 रोमी-पेलावल मार्ग में खड़ा बिजली का पोल इन दिनों खतरे का सबब बन गया है। पोल काफी झुक चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पोल लंबे समय से झुकी स्थिति में है, लेकिन अब इसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है। तेज आंधी या बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका बनी हुई है। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और वाहनों का आना-जाना होता है। ऐसे में यह झुका हुआ पोल किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का सं...